बेटी की शादी के लिए जोड़ी पाई-पाई बह गई बाढ़ में, अब सड़क पर बैठकर नोट सुखा रहा परिवार

Wednesday, Sep 02, 2020 - 01:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कई बार जिंदगी में ऐसा तूफान आ जात है जो एक ही पल में सब कुछ तहस नहस कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ महाराष्ट्र में एक मजदूर के साथ, जिनके हजारों रुपये बाढ़ में भीग गए। ये पैसा उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए जोड़े थे जो एक झटके में बर्बाद हो गए। 

 

मजदूर ने अपना दुख जाहिर करते हुए बताया कि वह सालों से अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे जोड़ रहे थे। अचानक आई बाढ़ में वह सब भीग गए, अब वह इसे सड़क पर सुखाने के मजबूर हैं। पैसों के अलावा शादी के लिए इकट्ठा किया गया सारा सामान भी बाढ़ के पानी में बह गया। 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह मजदूर का बेबस परिवार सड़क पर बैठकर नोटों को सुखा रहे हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण इससे लगे महाराष्ट्र के विदर्भ के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। विदर्भ के बाढ़ प्रभावित नागपुर, गढ़चिरौली, भंडारा और चंद्रपुर जिले के लगभग 175 गांवों के 53,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 
 

vasudha

Advertising