टरेर फंडिंग : दुख्तरन-ए-मिल्लत प्रमुख राडार पर, कभी भी हो सकती है पूछताछ

Monday, Jul 31, 2017 - 05:40 PM (IST)

श्रीनगर : टेरर फंडिंग के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अलगाववादी महिला संगठन दुख्तरन-ए-मिलत के खिलाफ  भी प्राथमिकी दर्ज की है। यह संगठन कश्मीर में सबसे खतरनाक महिलाओं में से आसिया अंद्राबी चलाती है। बता दें कि यह महिला उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब उसने पाकिस्तान के लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी थीं। इतना ही नहीं लाहौर में एक रैली के पहले उसने अपने घर पर पाकितान का स्वतंत्रता दिवस मनाया था। सूत्रों के अनुसार कश्मीर में हिंसा और अशांति के लिए आसिया की ओर से फंड इक_ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।


अधिकारियों का कहना है कि उससे पूछताछ होगी और अगर जरूरत पड़ी तो गिरफ्तार भी किया जाएगा। बता दें कि अलगाववादियों की ओर से लौह महिला कही जाने वाली आसिया अंद्राबी दुखतरन-ए-मिल्लत (राष्ट्र की बेटियां)  नाम के संस्था की स्थापना की है। यह संस्था उन्हीं अलगाववादी दलों का एक हिस्सा है। आसिया इससे पहले कई विवादित बयान दे चुकी है। एक बार उसने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश पर टिप्पणी की थी कि अगर उसका बेटा बुश को कहीं देख लें तो वो उन्हें मार डालेगा जो सम्मान की बात होगी। आसिया को साल 2010 में भारत के खिलाफ  युद्ध छेडऩे और हिंसा भडक़ाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।


आसिया ने एक बार बयान दिया था कि उसका यह सपना है कि वो भारतीय सेना के जवानों को मारे। साल 2015 के मार्च में इसने पाकिस्तान का झंडा लहराकर उनका राष्ट्रगान गाया था। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि आसिया ऐसा पाकिस्तान और वहां के आतंकी समूहों की नजर में आने के लिए करती है।

 

Advertising