अस्पताल के कर्मचारी  ने की  महिला के साथ छेड़छाड़, मामला दर्ज

Wednesday, May 06, 2020 - 04:43 PM (IST)

जम्मू : दोमाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केरिपुब अस्पताल के एक कर्मचारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार केरिपुब बनतलाब क्वाटरों की निवासी महिला द्वारा पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया है कि आरोपी केरिपुब अस्पताल का कर्मचारी है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी अकसर उसका रास्ता रोक व फोन कर उसे प्रताडि़त करता रहता है। शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
 

Monika Jamwal

Advertising