बीजेपी नेता का चौंकाने वाला दावा- सुनील पाटिल को बताया क्रूज ड्रग्स केस का मास्टरमाइंड

Saturday, Nov 06, 2021 - 01:05 PM (IST)

मुंबई: क्रूज ड्रग्स केस में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, महाराष्ट्र के एक बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। मोहित कंबोज का कहना है कि इस पूरे मामला का मास्टरमाइंड सुनील पाटिल है, जो NCP से जुड़ा है। इतना ही नहीं, कंबोज ने  ये भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार में एक मंत्री इस पूरे सिंडिकेट को चला रहे हैं।  
 

मोहित कंबोज ने कहा कि देश में 2 अक्टूबर के बाद एक विवादित मामला आर्यन खान ड्रग्स केस चर्चा में है। महाराष्ट्र सरकार के एक बड़े मंत्री ने आरोप लगाए। इस मामले में नवाब मलिक ने 6 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इसमें शामिल है, लेकिन मैं इस मामले में सच सामने ला रहा हूं।  
 

सुनील पाटिल मास्टरमाइंड है
मोहित कंबोज ने किरण गोसावी की आर्यन खान के साथ फोटो दिखाई। उन्होंने कहा कि ये फोटो सबने देखी होगी। भाजपा को इस मामले में ये कहकर खींचा जा रहा है कि किरण गोसावी भाजपा का कार्यकर्ता है। कंबोज ने कहा, इस मामले में सुनील पाटिल मास्टरमाइंड है। वह धुले का रहने वाला है और NCP से 20 सालों से जुड़ा है।
 

कंबोज ने बताया कि सुनील पाटिल अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख का दोस्त है। सुनील पाटिल 1999 से 2014 तक महाराष्ट्र में गृह मंत्रालय के साथ मिलकर पोस्टिंग में ट्रांसफर को लेकर रैकेट चलाता है, जब से राज्य में सरकार बदली, वह दोबारा एक्टिव हो गया।
 

इतना ही नहीं कंबोज ने सुनील पाटिल की एक कथित ऑडियो क्लिप सुनाई। उन्होंने दावा किया कि इसमें सुनील पाटिल का नाम है, जो मौजूदा और पूर्व गृह मंत्री का नाम ले रहा है। वह बता रहा है कि कैसे उसने काम किया। सुनील पाटिल सिंडिकेट चला रहा है।
 
 

Anu Malhotra

Advertising