सेशेल्स के राष्ट्रपति के साथ वर्चुअल बैठक में भाग लेंगे पीएम मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Wednesday, Apr 07, 2021 - 07:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन के साथ एक वर्चुअल शिखर बैठक में भाग लेंगे और भारत के सहयोग से इस द्वीपीय देश में निर्मित अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार इस शिखर बैठक में सेशेल्स में नवीन मजिस्ट्रेट कोटर् भवन और एक मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया जाएगा और 10 सामुदायिक विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ ही सेशेल्स के तटरक्षक बल के लिए एक द्रुतगामी गश्ती सैन्य पोत सौंपा जाएगा।  

सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में नवीन मजिस्ट्रेट भवन भारत की ओर से इस देश में सबसे बड़ा सिविल इंजीनियरिंग परियोजना है। अदालत के इस भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गश्ती जहाज कोलकाता के गाडर्नरीज पोतनिर्माण कारखाने में बनाया गया है। भारत के सागर (क्षेत्र में सबकी सुरक्षा एवं प्रगति) सिद्धांत में हिन्द महासागरीय क्षेत्र में सेशेल्स का अहम स्थान है। सेशेल्स भारत का सबसे भरोसेमंद एवं परखा हुआ सहयोगी है।

rajesh kumar

Advertising