मोदी रखेंगे जोजिला सुरंग की आधारशिला: जम्मू कश्मीर भाजपा प्रमुख

Friday, Aug 11, 2017 - 05:04 AM (IST)

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर की भाजपा इकाई के अध्यक्ष सत शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त के बाद जम्मू कश्मीर में जोजिला सुरंग की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच हर मौसम में संपर्क मुहैया कराना है। 

कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच जाड़ों में भीषण हिमपात होने की वजह से संपर्क शेष देश से कटा रहता है। जोजिला दर्रा श्रीनगर-करगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11,578 फुट की ऊंचाई पर है। यह राजमार्ग जाड़े में भीषण हिमपात और हिमस्खलन की वजह से बंद रहता है। हिमस्खलन की वजह से लेह लद्दाख क्षेत्र का संपर्क भी कश्मीर से कट जाता है। शर्मा ने राजग सरकार के तीन साल पूरे होने पर करगिल में आयोजित एक समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री का फोकस इस सीमाई जिले के विकास पर है।   
 

Advertising