आबे का PAK को बड़ा झटका, बोले- आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे भारत-जापान

Thursday, Sep 14, 2017 - 03:13 PM (IST)

नई दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। भारत और जापान के साझा बयान में आज दोनों देशों ने आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है।

पाक से 26/11 के गुनहगारों को सजा देने को कहा
जो आंबे ने आतंक को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की और पाक से आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। आंबे ने पाक से 26/11 के गुनहगारों को सजा देने को कहा है।

आतंकवाद के खिलाफ जापान इंडिया कंसल्टेशन को आगे बढ़ाने पर दिया जोर
दोनों प्रधानमंत्रियों नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे ने पाकिस्तान से मुंबई हमले और पठानकोट के गुनहगारों को सजा देने को कहा है। इसके साथ ही दोनों ने आतंकवाद के खिलाफ जापान इंडिया कंसल्टेशन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है।

Advertising