68 साल के हुए राजनाथ सिंह-PM मोदी और शाह ने दी बधाई, बताया परिश्रमी नेता

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2019 - 09:42 AM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर अपने बधाई संदेश में लिखा, ‘‘विनम्र, कर्मठ एवं परिश्रमी नेता और केंद्रीय मंत्रिमंडल में वरिष्ठ सहयोगी राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वे रक्षा मंत्री के रूप में देश की सेना को लगातार सशक्त करने में जुटे हुए हैं। मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।''

शाह ने ट्वीट किया कि देश के रक्षामंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। विभिन्न पदों पर रहकर भाजपा को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। राजनाथ जी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं को और बल मिला है। मैं उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हू। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी ट्वीट कर सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नड्डा ने ट्वीट किया कि वरिष्ठ नेता, देश के रक्षा मंत्री, आदरणीय राजनाथ सिंह जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका दीर्घकालिक संगठनात्मक एवं प्रशासनिक अनुभव सदैव हम सबका मार्गदर्शन करता रहेगा। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News