शानदार जीत के बाद मोदी का ट्वीट, गुजरात और हिमाचल की जनता को नमन

Monday, Dec 18, 2017 - 03:57 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में भाजपा की जीत के बाद एक साथ कई ट्वीट किए। उन्होंने इस जीत को गुजरात के लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि यह विकास की और गुजरात की जीत है। जय जय गरवी गुजरात!। वहीं हिमाचल जीत पर भी मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, हिमाचल प्रदेश में लहराया कमल, विकास की भव्य जीत हुई।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में भाजपा की जीत और हार पीएम मोदी की प्रतिष्ठा के साथ जुड़ गई थी। साथ ही इन चुनावों को 2019 लोकसभा चुनाव के साथ भी जोड़ कर देखा जा रहा था कि इससे भाजपा का भविष्य निर्धारित होगा।

हालांकि गुजरात के दिल में पीएम मोदी हैं इसका प्रमाण आज के नतीजों से स्पष्ट हो गया। दूसरी ओर कांग्रेस के हाथ से हिमाचल भी निकल गया जिससे स्पष्ट है कि देश की जनता अभी कांग्रेस को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है।

 

Advertising