मोदी का दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण: शाह

Friday, May 31, 2019 - 12:38 AM (IST)

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष और अब कैबिनेट मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरी बार शपथ ग्रहण करने को ‘‘ऐतिहासिक'' करार देते हुए भरोसा जताया है कि देश उनके सक्षम नेतृत्व में नई ऊंचाइयां हासिल करना जारी रखेगा।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण। श्री नरेंद्र मोदी जी को लगातार दूसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। मैं निश्चिंत हूं कि भारत आपके सक्षम नेतृत्व में नयी ऊंचाइयां हासिल करेगा।''

उन्होंने कहा कि बीते पांच सालों में भारत ने प्रत्येक क्षेत्र में बेमिसाल तरक्की देखी है। शाह ने अन्य 57 मंत्रियों के साथ बृहस्पतिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

 

 

Pardeep

Advertising