500 वाला मोदी का फोटो स्टैंड 1 करोड़ में नीलाम

Wednesday, Sep 18, 2019 - 04:42 AM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी की महत्वपूर्ण योजना नमामि गंगे परियोजना के लिए निधि जुटाने के मकसद से उनको पिछले 6 महीनों में मिले उपहारों की ऑनलाइन नीलामी शुरू हो गई है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी द्वारा मोदी को उपहार में दिए गए चांदी के कलश की नीलामी 1 करोड़ रुपए में हुई। इसका बेस प्राइस 18,000 रुपए था। 

कलश के अलावा एक और वस्तु जो 1 करोड़ रुपए में बिकी वह था मोदी का फोटो स्टैंड। फोटो स्टैंड में गुजराती में पी.एम. मोदी का संदेश लिखा हुआ है और इसका बेस प्राइस केवल 500 रुपए था। पी.एम. मोदी को मिले उपहारों की यह दूसरी नीलामी है। जनवरी में इसी तरह की नीलामी आयोजित की गई थी जिसमें 4000 से अधिक बोली लगाने वाले थे।

51 लाख में बिकी मूर्ति
काफी अधिक राशि में बिकने वाले स्मृति चिन्हों में एक धातु की मूर्ति शामिल है जिसमें गाय अपने बछड़े को दूध पिला रही है। इसका बेस प्राइस 1500 रुपए था, जिसकी बोली 51 लाख रुपए तक लगी।

Pardeep

Advertising