मोदी ने जिन सीटों पर किया प्रचार, वहां मिली भाजपा को हार

Tuesday, Dec 11, 2018 - 09:22 PM (IST)

रायपुरः प्रधानमंत्री एवं विधानसभा चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में जिन चार सीटों पर चुनावी सभाएं की, वहां पर भाजपा उम्मीदवारों को शिकस्त का सामना करना पड़ा है।



प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में चार चुनावी सभाएं जगदलपुर,बिलासपुर,अंबिकापुर एवं महासमुन्द में की थी। इन सभाओं में उन्हे सुनने उमड़ी भीड़ के इतर भाजपा के खिलाफ में परिणाम आए है।



जगदलपुर सीट पर कांग्रेस के रेखचन्द्र जैन ने भाजपा के सन्तोष बाफना को करारी शिकस्त दी। बिलासपुर सीट पर कांग्रेस के शैलेष पाण्डेय ने भाजपा के अमर अग्रवाल को,अंबिकापुर सीट पर कांग्रेस के टी.एस.सिंहदेव ने भाजपा के अनुराग सिंहदेव एवं महासमुन्द सीट पर कांग्रेस के विनोद चन्द्राकर ने भाजपा के पूनम चन्द्राकर को शिकस्त दी।

Yaspal

Advertising