मोदी ने नए मंत्रियों के साथ की 'चाय पर चर्चा', बोले- न्यू इंडिया का सपना करेंगे साकार

Sunday, Sep 03, 2017 - 10:02 AM (IST)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने नौ नेताओं को नाश्ते पर बुलाया और उनके साथ भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा की। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार एवं फेरबदल से पहले प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात में पूर्व पुलिस अधिकारी सत्यपाल सिंह, भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पूर्व अधिकारी आर के सिंह और अल्फांसो कन्नाथनम, पूर्व राजनयिक हरदीप पुरी, अश्विनी चौबे, शिवप्रताप शुक्ला, अनंत कुमार हेगड़े, गजेन्द्र सिंह शेखावत और वीरेन्द्र कुमार शामिल थे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार नए मंत्रियों को सुबह साढ़े दस बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई जाएगी। कुछ मंत्रियों के विभागों में भी परिवर्तन किये जाने की संभावना है। इस बीच केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

Advertising