इंदौर में मोदी, भाजपा के पक्ष में बनाएंगे चुनावी माहौल (पढ़ें 21 नवंबर की खास खबरें)

Wednesday, Nov 21, 2018 - 05:07 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर(वेब डेस्क): मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर के दौरे पर रहेंगे। वो यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री पिछले कुछ दिनों से लगातार मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। मोदी आज यहां भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।



पूर्व पीएम मनमोहन सिंह इंदौर में 
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज मध्य प्रदेश के इंदौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह यहां पहुंचकर मीडिया से रूबरू होंगे।



अमित शाह आज जयपुर में करेंगे युवाओं की बात, "युवा री बात अमित शाह के साथ"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज राजस्थान में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सबसे पहले वह जयपुर में युवाओं के साथ "युवा री बात, अमित शाह के साथ" कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद, वह एक रोड शो भी करेंगे।



राजनाथ सिंह का मध्य प्रदेश दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 21 नवंबर को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। राजनाथ दोपहर 1.50 बजे होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा विधानसभा के डोलरिया में जनसभा, दोपहर 3.15 बजे होशंगाबाद जिले के सोहागपुर विधानसभा के सेमरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।



कमलनाथ के गढ़ में गडकरी
केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आज मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 2 बजे सिवनी में जनसभा और शाम 3.30 बजे छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में जनसभा को संबोधित करेंगे।



आप की रैली में मंच साझा करेंगे भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा
केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ चित्रकूट में बुधवार को एक रैली में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, पाटीदार नेता हार्दक पटेल और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह मंच साझा करेंगे। जय सिंह ने मंगलवार को यहां र्सिकट हाउस में कहा इस रैली का मुख्य उद्देश्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ चर्चा करके एक व्यापक रणनीति तैयार करना है।



ऑस्ट्रेलिया दौरे पर राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 21 नवंबर से 4 दिनों के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की पहली राज यात्रा होगा। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया के सीनियर नेताओं के साथ आपसी द्वपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे।



पंजाबः
पाकिस्तान के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज होगा रवाना

पहली पातशाही गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाने के लिए 21 नवंबर को पाकिस्तान के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान जाकर धार्मिक स्थानों के दर्शन करने श्रद्धालु अटारी रेलवे स्टेशन से 3 स्टेशन से 3 स्पेशल रेलगाड़ियों के द्वारा पाकिस्तान जाएंगे। 



बिजनेसः
गूगल आज लॉन्च करेगा 'नेबरली' ऐप

इंटरनेट प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपनी ‘नेबरली’ एप पूरे भारत में बुधवार से चालू करेगी। इससे उपयोगकर्ता को अपने आस पास से सूचनाएं हासिल करने में मदद मिलेगी। गूगल ने इसे मई में परीक्षण के लिए कुछ खास खास इलाकों में लागू किया गया था।



खेलः 
भारत vs ऑस्ट्रेलिया 1st T-20 - गाबा, ब्रिस्बेन


रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामैंट-2018 
पुणे बनाम जमशेदपुर (आई.एस.एल.-2018) 

 

Yaspal

Advertising