मोदी सरकार ने लिंगायत समुदाय के अन्याय किया है: पाटिल

Monday, Jun 03, 2019 - 06:48 PM (IST)

विजयपुरा: कर्नाटक के गृहमंत्री एमबी पाटिल ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में लिंगायत समुदाय के साथ अन्याय किया है और समुदाय के लोग इस कतई नहीं भूलेगें तथा आने वाले दिनों में इसका करारा जवाब दिया जाएगा। पाटिल ने सोमवार को कहा कि समुदाय के लोग इसे नहीं भूलेंगे और कर्नाटक से 10 सांसद लिंगायत समुदाय से है लेकिन एक भी सांसद को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया। 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि समुदाय के लोग इसे नहीं भूलेंगे और आने वाले समय में इसका माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरेश अंगादी को राज्य मंत्री और प्रहलाद जोशी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। दोनों वरिष्ठ नेता है और वे दोनों चौथी बार निर्वाचित होकर आये है। समुदाय के लोगों को समझना चाहिए कि उनके साथ भेदभाव किया है और इससे भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छिपा एजेंडा उजागर हो गया है। 

उन्होंने कहा कि यदि सुरेश अंगादी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा नहीं दिया जाता है तो उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। एक सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा कि यह सच है कि हिंदी राष्ट्रीय भाषा है लेकिन इसे जबरन किसी भी राज्य पर थोपना गलत है। ऐसे मामलों पर कोई भी निर्णय लेने से पहले केंद्र सरकार को राज्य सरकारों के साथ विस्तृत चर्चा करनी चाहिए। 

shukdev

Advertising