मोदी सरकार ने बदला जहाजरानी मंत्रालय का नाम...अब बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय

Sunday, Nov 08, 2020 - 02:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सरकार ने जहाजरानी मंत्रालय का नाम बदलकर बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात में घोघा और हजीरा के बीच रो-पैक्स फेरी सर्विस (Ropax Ferry Service) प्रारंभ करने के मौके पर अपने संबोधन में यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा अब जहाजरानी मंत्रालय का नाम बदला जा रहा है। अब यह मंत्रालय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय के नाम से जाना जाएगा।

 

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि इस मंत्रालय के कामकाज में बड़े पैमाने पर विस्तार भी किया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी ने रोपैक्स फेरी और टर्मिनल का उद्घाटन किया। रो-पैक्स फेरी की शुरुआत से लोग सूरत के हजीरा बंदरगाह से भावनगर के घोघा बंदरगाह के बीच की दूरी का सफर जल मार्ग से केवल 4 घंटे में पूरा कर सकेंगे। सड़क मार्ग से इस दूरी को तय करने में 10 से 12 घंटे का समय लगता है।

Seema Sharma

Advertising