शाह का संदेश, PM मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाए

Friday, Sep 16, 2016 - 12:06 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाएं। शाह ने एक संदेश में कहा, मुझे बहुत खुशी हो रही है कि 17 सितम्बर को मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं ने देशभर में समाज कल्याण के कई कार्यक्रम आयोजित किये हैं। 
 
पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मैं तेलंगाना में स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनूंगा। समाज सेवा से बढ़कर संतुष्ट करने वाली और कोई चीज नहीं हो सकती हैं। उन्होंने कहा, मोदी सही कहते है कि विकास के लाभ गरीब से गरीब लोगों तक पहुंचने चाहिए। मैं कामना करता हूं कि सभी पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।
Advertising