केरल में पीएम मोदी की रैली की 10 बड़ी बातें

Sunday, Sep 25, 2016 - 02:25 AM (IST)

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले के बाद नरेंद्र मोदी शनिवार को पहली बार केरल के कोझिकोड को संबोधित करते हुए उरी हमले पर बोले। उन्होंने पड़ोसी देश पर सीधे तौर पर निशाना साधते हुए आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरो लगाया। केरल में आतंकवाद पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें। केरल

भाषण की 10 महत्वपूर्ण और बड़ी बातें
1. जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में हमारे 18 जवानों को बालिदान देना पड़ा।
2. सेना ने एक साल में 110 से भी ज्यादा आंतकियों को मारा। 
3. 21वीं सदी को एशिया की सदी बनाने में हर देश की कोशिश कर रहा है लेकिन एक देश की वजह से एशिया रक्त रंजित। संपूर्ण एशिया एक ही देश को जिम्मेदार मान रहा है और यही देश आतंक को फैला रहा है।
4. भारतीय सेना ने 17 से ज्यादा आतंकी हमले नाकाम किए। इन सभी 17 भयंकर घटनाओं से बचाने के लिए हमारे देश ने सीना तानकर हमारी रक्षा की। हमें हमारी सेना पर गर्व है। आतंकवादी कान खोलकर सुन ले भारत इस घटना को कभी नहीं भूलने वाला।
5. भारतीय सेना के जितने भी हमारी सुरक्षा बल के जवान है वे इन लड़ाई को जितते चले गए। हिंदुस्तान का मनोबल सबसे ऊंचा है।
6. नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए क हा कि पड़ोसी देश ने आंतकी भेज कर भारत हमला कराया। उन्होंने कहा कि  पड़ोस देश के नेता कहा करता थे कि हम हजार साल लड़ेंगे अब कहां गायब हो गए।
7. आज के हुक्मरान आतंकवादियों के आकाओं के भाषण पढ़कर कश्मीर के गीत गा रहे हैं।
8. मैं पाकिस्तान की आवाम से आज सीधे बात करना चाहता हूं और उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि आपके पूर्वज भी भारत की सरजमीं पर रहते थे और प्रणाम करते थे।
9. पाकिस्तान के हुक्मरान सुन लें बेकार नहीं जाएगा सैनिकों का बलिदान।
10. उन्होंने कहा कि पाक की आवाम अपने हुक्मरानों से पूछे पीओके तो आपके पास है, उसी को संभाल लें। बांग्लादेश को तुम संभाल नहीं पाए और गिलगिट, ब्लूचिस्तान को संभाल नहीं पा रहे हो इसके बावजूद कश्मीर की बात कर रहे हो।

Advertising