लड़की को गैंगरेप से बचाने वाले मॉडल की सच्चाई आई सामने (PICS)

Wednesday, Jul 27, 2016 - 03:17 PM (IST)

नई दिल्ली: रजनीकांत की फिल्म कबाली देखकर लौट रहे मॉडल वसंत पॉल ने एक युवती को बलात्कार का शिकार होने से बचा लिया था। वसंत पॉल ने अफने फेसबुक पेज पर पूरी कहानी लिख दावा किया था कि उसने एक लड़की को तीन युवकों से बचाया और इस दौरान हाथापाई भी हुई जिसमें वह खुद भी काफी जख्मी हो गया। उसने यह भी लिखा कि जिस जगह ये घटना हुई आधे घंटे तक उसके आसपास कोई पुलिस वाला नहीं था। इसके अलावा काफी रिक्वेस्ट के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

वहीं वंसत के इस पोस्ट के बाद लोगों ने उसकी काफी वाहवाही की थी तो दूसरी ओर चेन्नई पुलिस पर लोगों ने अपना गुस्सा निकाला था। वहीं इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि युवक ने झूठी कहानी बनाई है क्योंकि जब उससे घटना के बारे में पूरा विवरण मांगा तो वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ था और लड़की कहां गई इसके बारे में भी वह नहीं बता पाया था। गौरतलब है कि खुद लड़के ने भी अपने पोस्ट पर ये लिखा था कि जब वह लड़कों के साथ हाथापाई कर रहा था तो लड़की वहां से भाग निकली।

इतना ही नहीं वंसत ने ये भी बताया था कि वे अने दोस्तों के साथ फिल्म देखकर लौट रहा था तो उसे लड़की के चीखने की आवाज सुनाई दी तो वह मदद के लिए दौड़ पड़ा। पुलिस ने सवाल किया कि उसके दोस्त तब कहां गए वे मदद के लिए अपने दोस्त के सात क्यों नहीं आए और एक ऑटो वाला आ गया। वहीं दूसरी सोचने की बात थी कि लड़की अचानक कहां गायब हो गई क्योंकि घटना एक सुनसान रास्ते की थी जहां काफी समय बाद ऑटो वाला आया था, ऐसे में वह अकेली कहां चली गई। पुलिस ने इस पूरी कहानी पर शका जताई है। पुलिस का कहना है कि जब तक तथ्य सामने नहीं होंगे कैसे किसी की कहानी पर यकीन किया जा सकता है।

Advertising