ब्वॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद दिल्ली की मॉडल ने मुंबई में किया सुसाइड

Friday, Jul 15, 2016 - 08:36 AM (IST)

मुंबई: दिल्ली की रहने वाली मॉडल कर्मजीत कौर उर्फ नेहा ने गुरुवार देर रात अंधेरी के अंबोली इलाके में फ्लैट के भीतर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। वह अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। गुरुवार सुबह उसका शव फ्लैट के भीतर मिला है। पुलिस नेहा के ब्वॉयफ्रैंड से पूछताछ कर रही है। दिल्ली की रहने वाली 25 वर्षीय मॉडल कर्मजीत कौर उर्फ नेहा अपने ब्वॉयफ्रैंड के पास ईद से एक दिन पहले दिल्ली से मुंबई आई थीं।

पुलिस के मुताबिक दोनों लिव-इन रिलेशन में एक फ्लैट के भीतर रह रहे थे। गुरुवार रात 12.30 बजे कर्मजीत का ब्वॉयफ्रैंड जब घर लौटा तो अंदर से फ्लैट बंद था। कई बार बैल बजाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तब ब्वॉयफ्रैंड ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो कर्मजीत का शव पंखे से लटका मिला।

Advertising