मोबाइल पर बात करते-करते सांप पर जा बैठी महिला, जानिए फिर क्या हुआ

Monday, Sep 09, 2019 - 10:13 AM (IST)

गोरखपुर: विदेश में रह रहे पति से मोबाइल फोन पर बात करने की धुन में महिला को यह अहसास नहीं रहा कि उसके बिस्तर पर करैत सांप का जोड़ा बैठा हुआ है। वह जैसे ही बिस्तर पर बैठी वहां लिपटे सांप के जोड़े ने उसे डस लिया। महिला की अस्पताल में मौत हो गई।

दोनों सांपों पर अनजाने में बैठ गई महिला
गगहा क्षेत्र के ग्राम रियांव निवासी जयसिंह यादव थाईलैंड में रहते हैं। उन्होंने रात में पत्नी गीता को फोन किया, फोन पर पति से बात करने में मशगूल गीता बिस्तर पर लिपटे दोनों सांपों पर अनजाने में बैठ गई। एक-दूसरे से लिपटे नर-मादा करैत ने उन्हें डस लिया। दोहरीघाट अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने करैत सांप के जोड़े को मार डाला।
 

Anil dev

Advertising