मनसे-निरूपम विवाद: मुंबई कांग्रेस कार्यालय में तोडफ़ोड़

Friday, Dec 01, 2017 - 04:36 PM (IST)

मुंबई:  रेहड़ी-पटरी वालों के मुद्दे पर राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और मुंबई कांग्रेस इकाई प्रमुख संजय निरूपम के बीच विवाद आज और गहरा गया। मनसे के कार्यकर्ताओं ने यहां एमआरसीसी कार्यालय में कथित तौर पर तोड़-फोड़ की। मनसे ने दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) कार्यालय पर हमले की जिम्मेदारी ली है।   मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा, ‘‘मनसे ने निरूपम के कार्यालय पर ‘र्सिजकल’ हमला किया है। यह जैसे को तैसा जवाब है। ’’  निरूपम ने रेहड़ी-पटरी वालों का समर्थन किया था। मनसे ने 29 सितंबर को एलङ्क्षफस्टन रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद रेहड़ी-पटरी वालों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया था। बाद में उत्तरी मुंबई में निरूपम और मनसे कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुयी थी।  

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दिन में करीब 11:30 बजे हुयी। दो लोग एमआरसीसी कार्यालय में घुसे और तोडफ़ोड़ की।  निरूपम के कमरे में खिड़की और शीशों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। आजाद मैदान थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वसंत वखारे ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘हम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं ।’’  निरूपम ने दावा किया कि हमला मनसे की हताशा को दिखाता है । बहरहाल, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने हमले की ङ्क्षनदा की और कहा कि विचारधारा की लड़ाई विचारधारा से ही लडऩी चाहिए ।  
 
 

Advertising