Barrier Free Toll: अब बिना रुके कटेगा Toll Tax... देशभर के हाईवे पर शुरू होगी नई MLFF Toll System
punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 03:42 PM (IST)
Barrier Free Toll : देश में हाईवे पर सफर करने वालों के लिए जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्र सरकार national highways पर नई Multi-Lane Free Flow (MLFF) टोल सिस्टम लागू करने जा रही है। इस नई तकनीक के बाद वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी और टोल टैक्स अपने आप खाते से कट जाएगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने संसद में इस नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में देश का टोल सिस्टम पूरी तरह आधुनिक और तेज बनाया जाएगा। बता दें कि अभी देशभर में national highwaysपर 1,087 से ज्यादा टोल प्लाजा ओपरेट हो रहे हैं, जिनका संचालन National Highways Authority of India (NHAI) करता है।
किन राज्यों में सबसे ज्यादा Toll Plaza?
देश में सबसे अधिक टोल प्लाजा राजस्थान में हैं। यहां कुल 156 टोल प्लाजा मौजूद हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 97, मध्य प्रदेश में 90 और महाराष्ट्र में 89 टोल प्लाजा ओपरेट किए जा रहे हैं।
कैसे काम करेगी नई MLFF Technology?
New toll system पूरी तरह डिजिटल और AI आधारित होगी। इसमें RFID आधारित FASTag और ANPR यानी Automatic Number Plate Recognition कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। हाईवे पर लगाए गए गैन्ट्री सिस्टम वाहन की नंबर प्लेट और FASTag को स्कैन करेंगे। इसके बाद कुछ ही सेकंड में वाहन मालिक के बैंक खाते या वॉलेट से टोल राशि अपने आप कट जाएगी। इस प्रक्रिया में वाहन को न रुकना पड़ेगा और न ही स्पीड कम करनी होगी। सरकार का लक्ष्य है कि वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी बिना रुके टोल पार कर सकें।
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
नई MLFF टोल प्रणाली लागू होने के बाद कई बड़े फायदे देखने को मिलेंगे-
-टोल प्लाजा पर लंबी कतारों से राहत मिलेगी
-सफर का समय बचेगा
-ईंधन की खपत कम होगी
-ट्रैफिक जाम में कमी आएगी
-टोल वसूली अधिक पारदर्शी बनेगी
-हाईवे पर यात्रा पहले से ज्यादा तेज और आसान होगी
कहां शुरू हो रही है नई व्यवस्था?
देश में इस नई तकनीक की शुरुआत गुजरात के चोर्यासी टोल प्लाजा से की जा रही है। इसे भारत का पहला बाधा-रहित यानी Barrier-Free Toll Plaza बनाया जा रहा है। इसके अलावा हरियाणा के घरौंदा टोल प्लाजा पर भी नई MLFF आधारित टोल व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए ICICI Bank के साथ समझौता भी किया गया है।
2026 तक बड़ा लक्ष्य
NHAI चालू वित्त वर्ष में करीब 25 National Highway Toll Plaza पर MLFF तकनीक लागू करने की योजना पर काम कर रहा है। सरकार का मानना है कि 2026 तक देश के अधिकतर हाईवे पर यह नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
