महबूबा के दरबार में पहुंचे विधायक, विधानसभा क्षेत्रों का सुनाया हाल

Friday, Oct 13, 2017 - 07:48 PM (IST)

श्रीनगर : राज्य विधानसभा के कई सदस्यों ने आज यहां मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की और अपने क्षेत्रों व निर्वाचन क्षेत्रों की समस्याओं के बारे में उन्हें जानकारी दी। विधायकों ने मुख्यमंत्री को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास की गति के बारे में जानकारी दी और अपने मतदाताओं के कई मुद्दों को उनके ध्यान में लाया। महबूबा मुफ्ती से मिलने वाले विधायकों में विधायक करनाह राजा मंजूर, विधायक राजौरी चौ कमर, विधायक शंगस गुलजार अहमद वानी और एमएलसी विक्रमादित्य सिंह तथा अशोक खजुरिया शामिल थे।


उप चेयरमैन गुज्जर बकरवाल बोर्ड चौधरी जफर और उप चेयरमैन एससी/ एसटी बोर्ड भूशण डोगरा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और अपने बोर्डों की गतिविधियों और मुद्दों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने विधायकों और उप चेयरमैनों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता से सरकार द्वारा देखा जाएगा।

 

Advertising