मिजोरम के खेल मंत्री ने 15 बच्चे पैदा करने पर दिया 1 लाख का ईनाम, बोले-इससे बढ़ेगी स्थानीय आबादी

Thursday, Oct 14, 2021 - 10:23 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने 17 महिलाओं को 2.5 लाख रुपए बांटे। इन सभी महिलाओं को यह राशि अधिक बच्चे पैदा करने के लिए दी गई। पहला ईनाम जिस महिला को दिया गया उसके 15 बच्चे हैं, दूसरा ईनाम पाने वाली महिला के 13 बच्चे हैं।

 

रॉबर्ट कहते हैं कि यह ईनाम ‘अधिक बच्चे पैदा करो’ अभियान के तहत दिया गया है। इसका मकसद है अवैध प्रवासियों की बढ़ती तादाद का मुकाबला करने के लिए स्थानीय आबादी बढ़ाना। पहला ईनाम पाने वाली नंगुराउवी नामक महिला के 15 बच्चों में 8 बेटियां और 7 बेटे हैं। उन्हें 1 लाख रुपए का ईनाम मिला है। दूसरा नंबर लियानथांगी का था जिनके 13 बच्चे हैं। उन्हें 30 हजार रुपए मिले। अन्य महिलाओं को भी नकद ईनाम मिला।

Seema Sharma

Advertising