अस्पताल में नहीं था डॉक्टर, विधायक ने कर डाली महिला की इमरजेंसी सर्जरी

Wednesday, Mar 01, 2017 - 12:26 PM (IST)

गुवाहाटी : मिजोरम के विधायक डा. के. बेछुया को अपने डाक्टर होने का कतर्व्य का वहन करने के लिए एक महिला का आप्रेशन करना पड़ा। दरअसल बेछुआ अपने विधानसभा क्षेत्र में आए हुए थे, तभी उन्हें पता चला कि सरकारी अस्पताल में महिला रोगी के पेट में तेज दर्द है और वहां का ड्यूटी डाक्टर छुट्टी पर है। इसके बाद बेछुआ ने महिला का आप्रेशन किया।

महिला की हालत अब ठीक है। गौरतलब है कि बेछुआ इम्फाल के क्षेत्रीय अस्पताल से ग्रैजुएट हैं। उन्होंने वर्ष 1991 में यहां से एम.बी.बी.एस. की थी। विधायक बनने से पूर्व उन्होंने 20 वर्ष तक मैडीकल प्रैक्टिस की है।

Advertising