मिजोरम के मुख्यमंत्री ने शाह से की मुलाकात, म्यांमार शरणार्थी मुद्दे पर हुई चर्चा

Friday, Sep 23, 2022 - 07:10 AM (IST)

आइजोलः मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पिछले साल पड़ोसी देश म्यांमार में सेना के सत्ता में आने के बाद वहां से लोगों के राज्य में आने को लेकर उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। 

जोरमथांगा ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री नवंबर में मिजोरम का दौरा करेंगे और आइजोल से लगभग 15 किलोमीटर दूर जोखवासंग में असम राइफल्स बेस का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा “मैंने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके म्यांमार के राजनीतिक संकट तथा पड़ोसी देश से शरणार्थियों के आने पर चर्चा की।” 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने म्यांमार और भारत में म्यांमार के शरणार्थियों की स्थिति का भी जायजा लिया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पिछले साल फरवरी में सेना के सत्ता में आने के बाद से म्यांमा के 30,000 से अधिक नागरिकों ने मिजोरम के विभिन्न हिस्सों में शरण ली है। 

Pardeep

Advertising