किश्तवाड़ से बर्फबारी में लापता 6 लोगों का चला पता, सुरक्षित पहुंचाए गए घर

Friday, Feb 25, 2022 - 05:00 PM (IST)


जम्मू: किश्तवाड़ जिले के छह लोगों को सुराित उनके घर पहुंचाया गया है। यह लोग मंगलवार को अनंतनाग के मारगान टाॅप से लापता हो गये थे।


सरपंच आजाद नबी ने बताया कि सभी शुक्रवार को सुरक्षित अपने घरों में पहुंच गये। यह सभी अनंतनाग से किश्तवाड़ के लिए पैदल ही निकले थे। इनके लापता होने की खबर मिलने के बाद प्रशासन ने इन्हें ढूंढने के लिए व्यापक अभियान चलाया था। प्रशासन द्वारा हैलीकाप्टर की भी मद्द ली गई थी। सेना के जवान भी पैदल इनके बचाव हेतु निकले थे।
 

Monika Jamwal

Advertising