वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ से घुम हुए युवक-युवती साम्बा से बरामद

Thursday, Mar 04, 2021 - 05:40 PM (IST)

साम्बा : वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक लडक़ी की किडनेपिंग मामले पर आज साम्बा जिला की रक्ख अम्ब टाली पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ युवक व युवती को बरामद कर लिया और जिला साम्बा में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी अनुसार वर्ष 2018 में 12वीं कक्षा का छात्र नवल बगैल पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी पुराना जिला रायगढ़ अपनी सहपाठी को अपने साथ साम्बा ले आया और पिछले ढाई साल से यहीं पर रह रहे थे और अब उनका एक बच्चा भी है। 


    वहीं कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें ट्रेस कर लिया और साम्बा पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद डी.एस.पी. तिलराज भरदभाज के दिशा निर्देश पर रक्ख अम्ब टाली चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने छत्तीसगढ़ पुलिस के पास मिलकर दोनों को रक्ख क्षेत्र से ट्रेस कर लिया। वहीं पुलिस अब तीनो को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते दोनों घर से भाग गए थे।
 

Monika Jamwal

Advertising