केजरीवाल के जनता दरबार में कपिल की 'नाे एंट्री', बढ़ा हंगामा

Friday, Jun 09, 2017 - 11:56 AM (IST)

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के निलंबित नेता कपिल मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में जाने से रोक दिया है। कपिल और उनके समर्थक अंदर जाने के लिए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करते दिखे। लेकिन कामयाब न हाेने पर उन्हाेंने केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। वह अपने समर्थकों के साथ जमीन पर बैठ गए और वहीं कीर्तन शुरू करने लगे। दरअसल, कपिल के जनता दरबार में जाने की खबर के बाद से ही उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। 


'जनता दरबार में खोलेंगे घोटालों की पोल' 
कुछ दिन पहले कपिल ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर घोटालों की पोल खोलेंगे। कपिल के साथ संतोष कोली की मां भी माैजूद है। संतोष कोली आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थे, जिनकी संदिग्ध मौत की जांच करवाने का अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। इस हंगामे के बीच पुलिस इस बात पर राजी है कि ज्यादा से ज्यादा 3 लोगों को सीएम केजरीवाल से मिलने के लिए अंदर ले जाया जा सकता है।

Advertising