महिला सफाईकर्मी से बदसलूकी, 3 महीने की बच्ची के साथ घसीटकर फेंका बाहर(video)

Monday, Aug 19, 2019 - 12:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला सफाईकर्मी के साथ बदसलूकी की गई, यही नहीं उसे जानवरों की तरह घसीटते हुए बाहर निकाला गया। इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक महिला सफाईकर्मी ने अपनी तीन महीने की बच्ची के साथ बड़वाही कन्या आश्रम में आश्रय लिया था। इसी बीच स्कूल अधीक्षक सुमिला सिंह का पति रंगलाल अचानक वहां आया और महिला सफाईकर्मी को घसीटते हुए बाहर ले गया। रंगलाल ने छात्रावास की लड़कियों से कहकर महिला का सारा सामान भी बाहर फिकवा दिया।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है घटना के दौरान आरोपी की पत्नी भी वहां मौजूद थी और इस बस में अपने पति की मदद कर रही थी। सूचना मिलते ही क्षेत्र के पुलिस अधिकारी नआरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है दोनों को जल्द ​ही गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। 

vasudha

Advertising