मीरवायज ने की लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह के 250 आतंकी मारने वाले बयान की आलोचना

Friday, Jan 18, 2019 - 07:26 PM (IST)

श्रीनगर :  हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नरमपंथी धड़े के चीफ  मीरवायज उमर फारूक ने उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह के बयान पर उनकी आलोचना की है। नार्दन कमांडर प्रमुख ले जनरल रणबीर सिंह ने कहा था कि साल 2018 सेना के लिए शानदार रहा क्योंकि उसने घाटी में 250 आतंकवादी मार गिराए।  मीरवाइज ने जामिया मस्जिद में शुक्रवार को लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सेना (उत्तरी क्षेत्र के कमांडर) का यह बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कश्मीर में उनके लिए 2018 शानदार वर्ष रहा क्योंकि उन्होंने 250 से अधिक आतंकवादी मार गिराए।

मीरवायज ने दावा किया कि सेना के कई अधिकारियों ने अपने लेखों और व्याख्यानों में स्वीकार किया है कि जम्मू-कश्मीर एक राजनीतिक समस्या है, जिसे राजनीतिक रूप से सुलझाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे स्वीकार करने के बजाय, एक देश का सैन्य बल जो अपने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में खुद पर गर्व करता है। वह इन हथियारबंद युवाओं की हत्याओं को भारत की जनता के लिए महान उपलब्धि बताता है।

 
 

Monika Jamwal

Advertising