बर्फीली हवाओं की चपेट में घाटी, फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे तापमान

Saturday, Feb 09, 2019 - 03:21 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में भले ही बर्फबारी थम गई है पर ठंड का प्रकोप जारी है। तापमान माइनस से भी नीचे होने के कारण लोगोंका ठंड से बुरा हाल है। जम्मू कश्मीर में शुक्रवार से मौसम में सुधार हुआ है पर घाटी में तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से भी नीचे हैं। 
मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में रात का तापमान माइनस 5.7 डिग्री रहा जबकि पहलगाम और गुलमर्ग का माइनस 12.7 डिग्री रहा। लद्दाख का तापमान भी माइन्स से नीचे है जबकि जम्मू का तापमान 4.7 रहा।
 

Monika Jamwal

Advertising