संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ ब्लास्ट, किशोर घायल

Thursday, Sep 27, 2018 - 07:06 PM (IST)

श्रीनगर: सोपोर के यरमन बोमाई क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुये धमाके में एक किशोर घायल हो गया। कुछ बच्चे सरकारी स्कूल के पास खेल रहे थे कि अचानक से एक धमाका हो गया। विस्फोट होते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल हुये बच्चे को निकट के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


पुलिस के अनुसार बच्चे की पहचान आकिब जावेद पुत्र जावेद अहमद वानी निवासी यरमन बोमाई के रूप में हुई है। एसएसपी सोपोर के अनुसार बच्चा खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि विसफोट किस तरह से हुआ।
 
 

Monika Jamwal

Advertising