नागरिक उड्डयन मंत्रालय तक पहुंची Covid-19 की आंच, एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव...कई क्वारंटाइन

Wednesday, Apr 22, 2020 - 01:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक कर्मचारी कोरोना वायरस (covid-19) पॉजिटिव पाया गया है जिसके बाद मंत्रालय के कई कर्मचारियों को क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि उसका एक कर्मचारी जो 15 अप्रैल को कार्यालय आया था, कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसकी रिपोर्ट 21 अप्रैल को आई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आए सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन में जाने के लिए कहा गया है।

 

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पूरा मंत्रालय कोरोना पीड़ित कर्मचारी के साथ है। उसे हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा तथा अन्य मदद मुहैया कराई जा रही है। उसके संपर्क में आए लोगों को तय प्रक्रिया का पालन करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कर्मचारी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली सरकार को मामले की जानकारी है और वह कर्मचारी के संपर्क में आये लोगों की पहचान करने के लिए उचित कदम उठा रही है।

Seema Sharma

Advertising