अरुण जेटली के खाली किए बंगले में रहने से कतरा रहे मंत्री, बताई अजीब वजह

Sunday, Jul 07, 2019 - 01:18 PM (IST)

नई दिल्लीः पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है लेकिन कोई भी मंत्री वहां जाने के तैयार नहीं है। 2-कृष्णा मेनन मार्ग स्थित यह सरकारी बंगला काफी बड़ा है, इसके बावजूद कोई भी यहां नहीं जाना चाहता। इसके पीछे नेताओं ने जो वजह बताई वह बड़ी अजीब है। दरअसल मंत्री इस बंगले में वास्तु दोष मान रहे हैं। मंत्रियों का तर्क है कि इस बंगले में आने के बाद से ही जेटली को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आई थीं।

इस बंगले में आने से पहले जेटली साउथ दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित अपने निजी आवास में रहते थे तो उन्हें किसी तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। हालांकि जेटली से पहले इस बंगले में कांग्रेस नेता और पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम भी रह चुके हैं। तब सुखराम भी टेलीकॉम घोटाले में फंसे थे। उनके बाथरूम से करंसी नोट बरामद हुए थे। वहीं समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव भी इस बंगले में रह चुके हैं। कहा जा रहा है कि इस बंगले में रहने के दौरान ही उनको भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

Seema Sharma

Advertising