भारतीय सेना का चीन को मुंहतोड़ जवाब, गृह राज्यमंत्री ने ट्वीट किया लद्दाख में तैयारी का वीडियो

Monday, Jun 08, 2020 - 05:36 PM (IST)

नई दिल्लीः लद्दाख में एलएसी पर चीन भले विवाद कम करने की बात कर रहा है, लेकिन उसके सैनिकों के युद्धाभ्यास करने की तस्वीरें और वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। इसे लकेर लद्दाख में सीमा पर जारी तनाव के बीच भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क और तैयार है। रविवार को चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सेना एलएसी पर चीनी सेना के युद्धाभ्यास का वीडियो शेयर किया था, जिसका जवाब गृह राज्य मंत्री ने उसी की भाषा में दिया है।

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, ध्रुव वॉरियर्स नामक इस वीडियो में लद्धाख में भारत की पूरी तैयरी दिखाई दे रही है। गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने भारतीय सेना के एक वीडियो को ट्वीट किया है। ध्रुव वॉरियर्स नामक इस वीडियो में लद्दाख में भारत की पूरी तैयारी दिखाई दे रही है। इस वीडियो में भारतीय सेना की जल, थल और नभ की तैयारी दिखाई दे रही है। सेना के इस वीडियो को चीन को जवाब माना जा रहा है।


उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि भारतीय सेना का  का यह प्रेरणादायक और सांसों को रोकने वाली वीडियो। लद्दाख के उत्तरी भाग में हमारी सीमाओं को सुरक्षित करते भारतीय सैनिक, जरूर देखें। वीडियो में भारतीय सेना की लद्दाख में टैंक से लेकर पैदल सेना की तैयारी को दिखाया गया है। यानी भारत के जांबाजों के लिए कोई लक्ष्य मुश्किल नहीं। हर वक्त सतर्क, हर वक्त निशाने पर दुश्मन वाला यह वीडियो दुश्मनों के लिए चेतावनी है।

सीमा पर चीनी सेना कर रही है हरकत
इससे पहले चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने मध्य हुबेई प्रांत के ऊंचाई वाले उत्तर पश्चिमी इलाके में हजारों पैराट्रूपर्स और बख्तरबंद वाहनों के साथ युद्धाभ्यास किया। जिसका वीडियो चीनी मीडिया ने शेयर किया था। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह पूरा ऑपरेशन चंद घंटों में पूरा कर लिया गया। दरअसल इसका मकसद भारत के साथ लगती सीमा पर जल्द से जल्द भारी हथियार और साजो सामान पहुंचाने की तैयारियों को परखना था।

बता दें कि पिछले महीने की शुरुआत में गतिरोध पैदा होने के बाद भारतीय सैन्य नेतृत्व ने फैसला किया था कि भारतीय जवान पैंगोंग सो, गलवान घाटी, डेमचोक और दौलत बेग ओल्डी के सभी विवादित क्षेत्रों में चीनी सैनिकों के आक्रामक रवैये के खिलाफ दृढ़ रुख अपनाएंगे। सूत्रों ने कहा कि चीनी सेना एलएसी के निकट अपने पीछे के सैन्य अड्डों पर रणनीतिक रूप से जरूरी चीजों का धीरे-धीरे भंडारण कर रही है, जिनमें तोप, युद्धक वाहनों और भारी सैन्य उपकरणों आदि को वहां पहुंचाना शामिल है।

पैंगोंग सो में फिंगर क्षेत्र में सड़क को भारतीय जवानों के गश्त करने के लिहाज से अहम माना जाता है। भारत ने पहले ही तय कर लिया है कि चीनी विरोध की वजह से वह पूर्वी लद्दाख में अपनी किसी सीमावर्ती आधारभूत परियोजना को नहीं रोकेगा। दोनों देशों के सैनिक गत पांच और छह मई को पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो क्षेत्र में आपस में भिड़ गए थे। पांच मई की शाम को चीन और भारत के 250 सैनिकों के बीच हुई यह हिंसा अगले दिन भी जारी रही।
 

 

Yaspal

Advertising