किसानों की मौत पर बोले शिवराज के मंत्री- विधायक भी तो मरते हैं

Friday, Feb 23, 2018 - 05:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए। राज्य में किसानों की मौत को लेकर मंत्री ने कहा कि विधायक की भी मृत्‍यु होती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 4 साल में 10 विधायक मारे गए अब क्या मृत्यु पर किसी का जोर है?

मृत्यु पर नहीं किसी का जोर
गोपाल भार्गव ने किसानों की मौत से जुड़े सवाल पर कहा कि विधायकों की भी मौत होती है। व्यापारी भी मरते हैं जब उन्हें नुक्सान होता है। छात्र भी परीक्षा में असफल होने पर मौत को गले लगा लेते हैं। उन्होंने कहा कि मृत्यु को टाला नहीं जा सकता। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि उन्हें किसानों के साथ पूरी सहानूभुति है जिन्होंने अपना सब कुछ खोकर अपनी जान गंवा दी। साथ उनके लिए भी मेरी सहानूभुति है जो अभी भी कर्ज के बोझ तले दबे हैं और खराब फसल उत्पादन से जूझ रहे हैं। 

महिलाओं के कपड़ों को लेकर की विवादित टिप्पणी
मंत्री ने महिलाओं के पहनावे को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने एक सवाल के जवाब में  कहा कि लोगों का विरोध उस समय कहां चला जाता है जब महिलाएं अंडरवियर पहने हुए टीवी पर दिखती हैं। दरअसल बुंदेली लोक नृत्य राई को लेकर कुछ लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। 

Advertising