पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, कुली घायल

Thursday, Jul 07, 2022 - 10:45 PM (IST)

पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बृहस्पतिवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सेना का एक कुली (पोर्टर) घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक नियंत्रण रेखा के दलान सेक्टर में यह विस्फोट हुआ, जिसमें तनवीर हुसैन घायल हो गया।

तनवीर हुसैन को इलाज के लिए पुंछ में सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 

Monika Jamwal

Advertising