महंगाई का नया झटका, दूध के दाम में 10 रुपये तक हो सकती है बढ़ोतरी

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 12:01 PM (IST)

बेंगलुरु: कर्नाटक में आम लोगों को जल्द ही दूध के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। राज्य सरकार दूध के दाम में 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में मंगलवार दोपहर होने वाली कैबिनेट बैठक में फैसला लिया जा सकता है।

सरकार की ओर से दूध की कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। इसमें अलग-अलग श्रेणियों के दूध के दाम कम से कम 8 रुपये और अधिकतम 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार दूध की नई कीमतों और बढ़ी हुई दरों को लागू करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। फिलहाल यह तय नहीं है कि किस श्रेणी के दूध की कीमत कितनी बढ़ाई जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News