सैन्य अधिकारियों व जवानों को तोहफा, मिलेंगे बड़े और सुसज्जित घर...राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

Sunday, May 15, 2022 - 11:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क: रक्षा मंत्रालय की मंजूरी के बाद सैन्य अधिकारियों और जवानों को बेहतर और बड़े सुसज्जित घर मिलेंगे जो नवीनतम राष्ट्रीय मानकों के साथ बनाए जाएंगे। सेना के अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मंजूरी के साथ ही सैन्य कर्मियों के लिए नई आवास परियोजनाओं में बहुस्तरीय पार्किंग सुविधाएं, बहुउद्देश्यीय इनडोर कोर्ट, घरों में 10 प्रतिशत अधिक प्लिंथ क्षेत्र और आवासों में अधिक विद्युत बिंदु प्रदान किए जाएंगे, जो वर्तमान समय की आवश्यकताओं को पूरा करते हों।

 

अधिकारियों ने बताया कि आवास के नए पैमानों को 13 साल बाद मंजूरी मिली है क्योंकि पिछली समीक्षा 2009 में की गई थी और तब से सभी कर्मियों और उनके परिवारों की जीवनशैली में काफी बदलाव आया है। अब ऐसा करने से सैन्य कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। 

Seema Sharma

Advertising