जनरल रावत के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे इन देशों के सैन्य कमांडर

Friday, Dec 10, 2021 - 03:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार में श्रीलंका, भूटान, नेपाल और बंगलादेश के सैन्य कमांडर भी शामिल होंगे। रक्षा सूत्रों के अनुसार इन देशों के सैन्य कमांडर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां पहुंच गये हैं। विदेश से यहां आये सैन्य कमांडरों में श्रीलंका के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष और सेना के कमांडर जनरल शेवेन्द्र सिल्वा, पूर्व प्रमुख रक्षा अध्यक्ष एडमिरल रविन्द्र सी विजेगुणारत्ने , भूटान की सेना के उप प्रमुख अभियान अधिकारी ब्रिगेडियर दोर्जी रिनचेन , नेपाल के उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बाल कृष्ण कार्की और बंगलादेश की सेना के प्रधान स्टाफ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल वाकर उज जमान शामिल हैं। 

एडमिरल विजेगुणारत्ने राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज में जनरल रावत के कोर्स सहयोगी रहे हैं। जनरल रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली छावनी स्थित बरार स्कवेयर शवदाह गृह में किया जायेगा।

 

Hitesh

Advertising