पुलवामा में आतंकियों ने सिविल नागरिक को गोली मारी

Friday, Dec 11, 2020 - 07:54 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में संदिग्ध आतंकवादियों ने एक सिविल नागरिक को गोली मारी। यह घटना पुलवामा के वसूरा क्षेत्र की है। घायल की पहचान मुश्ताक अहमद के तौर पर हुई है। उसे फौरन निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने भी इस हमले की पुष्टि की है। हांलाकि अभी हमले का कारण पता नहीं चल पाया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर हमलावरों की तलाश हेतु अभियान छेड़ दिया है। गौरतलब है कि कश्मीर में पिछले कुछ समय से आतंकवादी सिविल नागरिकों को भी अपने निशाने पर ले रहे हैं। पंच और सरपंच भी आतंकियों का टारगेट रहे हैं।

Yaspal

Advertising