आतंकियों ने पूर्व सरपंच को मारी गोली

Tuesday, Jul 18, 2017 - 07:07 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक गांव के पूर्व सरपंच पर गोलियां चलाई, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कि आतंकवादियों ने पंजाथ (काजीगुंड) निवासी नजीर अहमद शाह पर गोलियां चलाईं। वह नेशनल कांफ्रेंस (नैकां) से संबद्ध थे। पुलिस के अनुसार पूर्व सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

 

Advertising