मुखबिरी के शक में आतंकियों ने नागरिक को किया गोलियों से छलनी

Monday, Sep 18, 2017 - 07:04 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के केल्लर शोपियां में आतंकवादियों ने एक स्थानीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। नागरिक का गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक की पहचान इश्तियाक अहमद के रूप में की गई है। युवक को मारने के फौरन बाद आतंकियों ने वीडियो जारी किया है। इस बात की भी पता चला है कि उसके हिज्ब के कमांडर रियाज नायकू के कहने पर मारा गया है।

 

Advertising