शोपियां में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

Thursday, May 04, 2017 - 08:19 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर के शोपियां में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया है।  हमले में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शोपियां के इमाम साहिब क्षेत्र में बसकुचन गांव में सेना की पार्टी पर दहशतगर्दों ने गोलीबारी की है।  आतंकियों ने बसकुचन गांव में 62 आरआर की सूमो गाड़ी पर अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी है। मौके पर दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार शोपियां के इमाम साहिब क्षेत्र में बसकुचन गांव में सेना की पार्टी पर दहशतगर्दों ने गोलीबारी की है। आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया है। हमले में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं। घायलों को सैन्य अस्पताल में ले जाया गया है। खबर लिखे जाने तक गोलीबारी जारी है। गौरतलब है कि आज सेना ने जिले के करीब 20 गांवों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया है। पूरे आठ घंटों तक सेना ने गांवों को खंगाला है।

 

 

Advertising