संदग्धि आतंकियों ने पीडीपी कार्यकर्ता पर किया हमला, एक की मौत, 2 घायल

Wednesday, Apr 25, 2018 - 04:29 PM (IST)

 श्रीनगर: बुधवार को कश्मीर के पुलवामा जिले में कुछ संदिग्ध आतंकियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के एक कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। हमले में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना पुलवामा के राजपोरा क्षेत्र की है। घटना के फौरन बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया और सुरक्षाबलों द्वारा हमलावरों को पकडऩे के लिए व्यापक तलाशी अभियान भी चलाया गया है। 


सूत्रों के अनुसार कुछ बंदूकधारियों ने राजपोरा चौक में पीडीपी कार्यकर्ता गुलाम नबी पर हमला कर दिया। हमले में वह और दो एसपीओ इम्तियाज अहमद जरगर और बिलाल अहमद मीर  भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फौरन अस्पताल भर्ती किया गया, यहां पीडीपी कार्यकर्ता की मौत हो गई।
 

Monika Jamwal

Advertising