पुलवामा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, एक प्रवासी मजूदर घायल

Wednesday, Sep 05, 2018 - 12:00 PM (IST)

श्रीनगर: बुधवार को पुलवामा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। हमला उस समय किया गया जब दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के हजीदरपोरा गांव से सेना की 55 आरआर की पार्टी गुजर रही थी। आतंकियों ने जवानों पर कुछ देर तक गोलीबारी की। हमले में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक प्रवासी मजदूर घायल हो गया।


एसएसपी पुलवामा चंदन कोहली ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है। हमले में एक प्रवासी मजदूर घायल हुआ है। उसकी पहचान अर्जुन कुमार के रूप में हुई है , उसे गोली लगी है। घायल हो निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसएसपी ने कहा कि पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
  
 

Monika Jamwal

Advertising