पाक गोलीबारी: राजोरी में सीमा से सटे गांव करवाए जा रहे हैं खाली

Thursday, May 11, 2017 - 06:09 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान द्वारा राजोरी के नौशहरा सेक्टर में एलओसी पर की जा रही गोलीबारी के बाद सीमांत गांवों को खाली करवाया जा रहा है। परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।  पाकिस्तान द्वारा कल रात से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान की तरफ से भारत के पांच इलाकों में गोलीबारी की गई है, जिनमें शेरी मार्केट , नमकडाली और खम्बा शामिल है।

गोलीबारी के चलते अभी तक नौ परिवारों के 23 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। लोगों में डर और दहशत का ऐसा माहौल व्याप्त है कि कल रात से लोगों ने अपने घरों में चूल्हा तक नहीं जलाया है। पाकिस्तान द्वारा एलओसी के साथ सटे कुछ स्कूलों को भी निशाना बनाया गया है। गोलीबारी में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है।

 

Advertising