सीमाओं से पलायन कर रहे लोग, 20 हजार लोग पहुंचे सुरक्षित स्थानों पर

Saturday, Sep 23, 2017 - 10:58 AM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान  द्वारा अंतराष्ट्रीय सीमा पर लगातार गोलीबारी की जा रही है। सांबा और जम्मू जिले के कई गांवों को खाली करवाया गया है। करीब बीस हजार लोग पलायन कर चुक हैं। कुछ अपने रिश्तेदारों के घर तो कुछ सरकार द्वारा बनाए गए सुरक्षित स्थानों की तरफ कूच कर गए हैं। पलायन कर रहे लोगों के लिए व्यवस्था देख रहे अधिकारियों का कहना है कि अगर गोलीबारी जारी रही तो संख्या और बढ़ सकती है। अरनिया सेक्टर में तो पहले से स्कूलों को बंद कर दिया गया है। क्षेत्र में अस्पतालों को भी अल्र्ट पर रखा गया है।


पाकिस्तान पूरी-पूरी रात गोलीबारी कर रहा है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जैसे तैसे जान बचाई और सुबह होते ही सुरक्षित स्थानों की तरफ कूच कर गए। आईबी पर गोलीबारी से प्रभावित 25 गांवों में कुछ ही लोग बचे हैं। परेशाानी यह है कि लोग अपने मवेशियों को कहां लेकर जाएं। गोलीबारी में मवेशी भी मारे जा रहे हैं।


उपमुख्यमंत्री पहुंचे राहत शिविर
बिशनाह के सलैहड़ गांव के स्कूल में करीब 100 लोग ठहरे हुए हैं। लोगों से मिलने उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह भी पहुंचे और उन्होंने लोगों को हौसला दिया। बजुर्गों का कहना है कि उम्र के इस दौर में घर छोडऩे में बहुत दिक्कत होती है पर मरने से अच्छा है कि सुरक्षित जगहों पर आ जाएं।


हो जाए आर-पार की लड़ाई
ग्रामीणों में पाकिस्तान के खिलाफ काफी रोष है। उनका कहना है कि अब गांव खाली हो गए हैं तो आर-पार की लड़ाई हो जानी चाहिए। युवाओं का कहना है कि बार-बार की गोलीबारी ने भविष्य ही चौपट कर दिया है। एक बार ही फैसला हो जाना चाहिए।

 

Advertising